Get App

King Date Announcement: डर नहीं दहशत हूं मैं..., सिद्धार्थ आनंद ने किंग की रिलीज डेट का किया ऐलान

King Date Announcement: सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान स्टारर किंग की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अनाउंसमेंट वीडियो देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 5:24 PM
King Date Announcement: डर नहीं दहशत हूं मैं..., सिद्धार्थ आनंद ने किंग की रिलीज डेट का किया ऐलान
सिद्धार्थ आनंद संग शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर किंग की रिलीज डेट का किया ऐलान

King Date Announcement: शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म का पहला लुक रिवील किया गया है। सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर किंग कि रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। शनिवार को मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शाहरुख खान एक्शन मोड में दिख रहे हैं।

शाहरुख खान ने डायरेक्टर को टैग करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख बर्फीले पहाड़ों पर, जमीन पर धासूं एक्शन करते दिख रहे हैं। उन्होंने खून से लथपथ सफेद शर्ट में काफी खौफनाक लग रहे है और आंखों में गुस्सा दिख रहा हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

प्रोमो में शाहरुख खान ने एक और बड़ी चीज का हिंट दिया है। एक बार फिर पर्दे किंग खान का धमाकेदार अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखने वाली हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। शाहरुख और दीपिका के अलावा किंग में अभिषेक बच्चन भी विलेन के रोल में दिख सकते हैं। साथ ही जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे एक्टर भी नजर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें