टेक्नोलॉजी ने इंसान की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है, लेकिन ताइवान से सामने आई एक घटना ने इसके एक अलग ही पहलू को उजागर कर दिया। पत्नी पर शक होने के बाद एक पति ने सच्चाई जानने के लिए घर में मौजूद रोबोट वैक्यूम क्लीनर का सहारा लिया। डिवाइस में मौजूद लाइव कैमरा और ऑडियो फीचर की मदद से उसने घर में चल रही गतिविधियों को देखने की कोशिश की। इस दौरान उसे ऐसा नजारा दिखाई दिया, जिसने उसके शक को यकीन में बदल दिया। पति ने इस फुटेज को संभालकर रखा और बाद में पत्नी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अदालत में पेश किया।
