Get App

Neha Bhasin: ‘हम अपनी मोह-माया अपने साथ ही खत्म कर देंगे', सिंगर नेहा भसीन का बच्चों को लेकर बड़ा खुलासा

Neha Bhasin: सिंगर नेहा भसीन और म्यूजिक प्रोड्यूसर समीर उद्दीन ने अपनी मैरिड लाइफ का ऐसा राज खोला, जो सोशल नॉर्म्स को चुनौती दे रहा।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 2:19 PM
Neha Bhasin: ‘हम अपनी मोह-माया अपने साथ ही खत्म कर देंगे', सिंगर नेहा भसीन का बच्चों को लेकर बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा भसीन अपनी दमदार आवाज और अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार वह अपने गानों से नहीं, बल्कि अपनी निजी सोच से सुर्खियों में हैं। हाल ही में नेहा ने खुलकर बताया कि उन्होंने और उनके पति ने बच्चों को जन्म न देने का फैसला लिया है।

नेहा का साफ बयान

नेहा ने कहा, “हमने तय किया है कि हम बच्चे नहीं करेंगे। हम अपनी मोह-माया अपने साथ ही खत्म कर देंगे।” उनका मानना है कि इंसान को अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीनी चाहिए और समाज के दबाव में कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए।

नेहा ने बेबाकी से कहा, 'कोई स्पेसिफिक रीजन नहीं है। बस हम दोनों को लगता है कि लिगेसी जरूरी नहीं बायोलॉजिकल हो। ये हमारा पर्सनल चॉइस है, और हम इसमें पूरी शांति से खड़े हैं।' समीर संग उनकी केमिस्ट्री कमाल की है। दोनों क्रिएटिव फील्ड्स में डूबे रहते हैं। नेहा बोलीं, 'हम जैसे क्रिएटर्स को शायद शादी ही न करनी चाहिए! हमारा फर्स्ट लव क्रिएशन है, पार्टनर हमेशा सेकंड।' लेकिन फिर हंसते हुए बताया कि शादी में कभी 'मिसअंडरस्टूड' फील नहीं होता।

क्यों लिया यह फैसला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें