Get App

Sitaare Zameen Par: नई फिल्म और नया नियम...'सितारे जमीन पर' के शो के लिए आमिर खान ने लिया ये बड़ा फैसला

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हमेशा से ऐसी फिल्में बनाते आए हैं जो दर्शकों को सोचने, महसूस करने और भावनाओं से जुड़ने का मौका देती हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ भी कुछ ऐसा ही अनुभव देने का वादा करती है। इस फिल्म में आमिर एक बास्केटबॉल कोच के रोल में नजर आएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 3:20 PM
Sitaare Zameen Par: नई फिल्म और नया नियम...'सितारे जमीन पर' के शो के लिए आमिर खान ने लिया ये बड़ा फैसला
आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को रिलीज हो रही है।

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' शुक्रवार, 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'लाल सिंह चड्ढा' के तीन साल बाद आमिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं अपनी फिल्म के रिलीज से पहले आमीर खान, कुछ अलग करने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म का पहला शो अक्सर सुबह जल्दी शुरू होता है। लेकिन 'सितारे जमीन पर' के आमिर खान ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज को लेकर एक नया नियम तय किया है, जो बाकी फिल्मों से हटकर है।

आमिर खान ने लिया ये अनोखा फैसला

आमिर खान ने अपनी इस फिल्म की रिलीज के दिन पूरे भारत में सुबह 11 बजे से पहले कोई शो नहीं दिखाया जाएगा। यह फैसला आमिर खान ने खुद लिया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के यह फैसला लेने का मकसद है कि दर्शक तारोताजा दिमाग से फिल्म का लुत्फ उठाएं। जानकारी के मुताबिक 'सितारे ज़मीन पर' सिनेमाघरों में सुबह 11 बजे से शाम छह बजे के बीच दिखाए जाएंगे और एक दिन में इस फिल्म के चार शो ही दिखाए जाएंगे। बता दें कि आमिर खान अपनी फिल्मों का प्रमोशन भी अनोखे तरीके से करते हैं और इस बार भी वो सही रणनीति अपना रहे हैं। एक्टर का मकसद है कि उनकी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा फोकस के साथ दर्शक देखें।

फिल्म का अनोखा प्रमोशन 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें