Sitaare Zameen Par Advance Bookings: एडवांस बुकिंग में 'सितारे जमीन पर' का जलवा, रिलीज से पहले ही इतने करोड़ कमा लिए आमिर खान

Sitaare Zameen Par Advance Bookings: आमिर खान तीन साल के ब्रेक के बाद अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस बार वे OTT को चुनौती दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने Amazon Prime Video से मिले 120 करोड़ रुपये के डिजिटल राइट्स ऑफर को ठुकरा दिया है। आमिर का मानना ​​है कि सिनेमा को पुनर्जीवित करने के लिए यह थिएट्रिकल-फर्स्ट मॉडल जरूरी है

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement
Sitaare Zameen Par Advance Bookings: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की एडवांस बुकिंग जारी है

Sitaare Zameen Par Advance Bookings: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान तीन साल के ब्रेक के बाद अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस बार वे OTT को चुनौती दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने Amazon Prime Video से मिले 120 करोड़ रुपये के डिजिटल राइट्स ऑफर को ठुकरा दिया है। आमिर का मानना ​​है कि सिनेमा को पुनर्जीवित करने के लिए यह थिएट्रिकल-फर्स्ट मॉडल जरूरी है।

कई लोग मान रहे थे कि अभिनेता सिर्फ दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से और बेहतर डील पाने का एक तरीका था। लेकिन आमिर ने ये फैसला इसलिए लिया ताकि वो इस सिस्टम को बदलने की कोशिश कर सकें। हालांकि, आमिर खान के इस दांव ने अभी तक दर्शकों को उत्साहित नहीं किया है। बुधवार (18 जून) सुबह जारी किए गए Sacnilk.com के शुरुआती डेटा से पता चलता है कि 'सितारे जमीन पर' के लिए पहले दिन 99.74 लाख रुपये की मामूली एडवांस बुकिंग हुई है।

फिल्म की 6,128 शो में 38,770 सीटें बिकीं। आमिर खान स्टारर फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश भर में 6,128 शो में 38,770 से अधिक टिकट बिकी हैं। हिंदी दर्शकों ने 5,764 शो और 29,689 टिकट बिक्री से कलेक्शन का बड़ा हिस्सा लगभग 90.64 लाख रुपये का योगदान दिया है।


फिल्म को पहले दिन 3.61 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है। क्षेत्रीय स्तर पर दिल्ली शीर्ष राज्य के रूप में उभरा है, जिसने 24.09 लाख रुपये का एडवांस बुकिग कलेक्शन किया है। महाराष्ट्र 15.73 लाख रुपये के साथ दूसरे और तेलंगाना 12.47 लाख रुपये के साथ शीर्ष तीन में शामिल है। हालांकि ये संख्या आमिर की पिछली फिल्मों से बहुत कम है।

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने 27.5 करोड़ रुपये एडवांस में कमाए और 'लाल सिंह चड्ढा' ने 5.71 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि दोनों ही फिल्में फ्लॉप हो गईं। 'सितारे जमीन पर' एक छोटे बजट की फिल्म है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख, अरुश दत्ता और अन्य कलाकार हैं। कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।

ये भी पढ़ें- Income Tax Raid: तमिल एक्टर आर्य के घर और 'सी-शेल' रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड, छानबीन जारी

जबकि शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है। डारेक्टर आरएस प्रसन्ना की इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म से 10 नए कलाकार भी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।