Get App

Son of Sardaar 2 Box Office Collection:'सन ऑफ सरदार 2' ने ओपनिंग डे पर मेकर्स को किया निराश?

Son of Sardaar 2 Box Office Collection day 1: अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' आज रिलीज हो गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे में कैसा बिजनेस किया है, चलिए आपको बताते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 5:46 PM
Son of Sardaar 2 Box Office Collection:'सन ऑफ सरदार 2' ने ओपनिंग डे पर मेकर्स को किया निराश?

Son of Sardaar 2 Box Office Collection day 1: अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2'....2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। 'सन ऑफ सरदार 2' आज यानी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं ओपनिंग डे में कैसा बिजनेस किया है।

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है, ये अब सामने आ चुका है। सैक्निल्क के मुताबिक 5:05 बजे तक फिल्म ने 2.41 करोड़ रुपये कमाए थे। ये आंकड़े अभी आधिकारिक नहीं है, इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है, जिन्हें अपडेट किया जाएगा।

अजय देवगन की फिल्म को लेकर फिल्म ज्ञानियों ने कयास लगाया था कि यह पहले दिन 6.25 करोड़ रुपये से 6.75 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। लेकिन उनकी ये भविष्यवाणी गलत साबित होती दिख रही है। देखना काफी दिलचस्प होगी कि फिल्म की पहले दिन की कमाई इस प्रडिक्शन के आस-पास भी पहुंच पाती है या नहीं।

बता दें कि 13 साल पहले रिलीज 'सन ऑफ सरदार' ने पहले ही दिन 10.80 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म के दूसरा पार्ट अपनी ही फिल्म के आंकड़ो के आस-पास नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं इस साल अजय देवगन की हिट फिल्म 'रेड 2' ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें