दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पक्ष में एक अहम फैसला सुनाकर डिजिटल दौर में व्यक्तिगत अधिकारों को नई मजबूती दी है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या एआई टूल के जरिए बिना अनुमति किसी सेलिब्रिटी के नाम, आवाज या चेहरे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ फर्जी और आपत्तिजनक कंटेंट का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।
