पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय अब अपने ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। निकिता रॉय फिल्म की कहानी एक हॉरर और मिस्ट्री से भरपूर कहानी है। इसकी कहानी एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया को दिखाती है, जहां तर्क और अंधविश्वास के बीच की बारीक रेखा साफ दिखती है। आइए जानते हैं कहां पर रिलीज होगी ये फिल्म
कुश एस. सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म निकिता रॉय को किंजल अशोक घोने, निकी खेमचंद भगनानी, कार्टोस एंटरटेनमेंट, कुश एस. सिन्हा, अंकुर विजय टकरानी, विक्की खेमचंद भगनानी और दिनेश रतितराम गुप्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
हॉरर मिस्ट्री निकिता रॉय फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म 12 जनवरी 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है। अब आप घर बैठे इस फिल्म को आसानी से देख सकते हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आती हैं। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, सुहैल नैयर और अर्जुन रामपाल अहम किरदार निभाते हैं। कुश एस. सिन्हा की डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म निकिता रॉय है।
इस फिल्म की कहानी निकिता रॉय नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज में फैले सुपरनैचुरल मिथकों और अंधविश्वासों को मानने से इंकार करती है। वह सच जानने की कोशिश करती है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके भाई की रहस्यमय हालात में मौत हो जाती है। इसके बाद निकिता हर सच्चाई को सामने लाने के लिए गहराई से जांच शुरू करती है। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ती है, उसे कई अजीब और डरावनी घटनियों का सामना करना पड़ता है, जो उसकी तर्क से सोचने की क्षमता को चुनौती देती हैं। धीरे-धीरे उसका निजी दर्द एक रोमांचक खोज में बदल जाता है, जहां हर कदम पर नए रहस्य सामने आते हैं। यह कहानी डर पैदा करने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है।