Get App

Sonakshi Sinha Pregnant: दिवाली पार्टी में दुप्पटे से पेट छुपाती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, एक्ट्रेस बनने वाली हैं मां?

Sonakshi Sinha Pregnant: बॉलीवुड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर लाइम लाइट में बने रहते हैं। अब सोनाक्षी की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद से उनकी मां बनने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 15, 2025 पर 10:37 AM
Sonakshi Sinha Pregnant: दिवाली पार्टी में दुप्पटे से पेट छुपाती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, एक्ट्रेस बनने वाली हैं मां?
दिवाली पार्टी में दुप्पटे से पेट छुपाती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Sinha Pregnant: बॉलीवुड के क्यूट कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर अपनी फुल तरीके से एंजॉय करते गुजार रहे हैं। दोनों अक्सर वेकेशन पर नदर आते हैं और अपने खास पलों की फोटोज को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर रूमर्स पहले कई बार फैल चुके हैं। मगर एक इवेंट में सोनाक्षी ने की एक हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद फैंस कंफर्म हो गए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मंगलवार को विक्रम फडनीस की दिवाली पार्टी का हिस्सा बने थे, जहां पर दोनों का ट्रेडिशनल अवातर देख हर कोई कपल का दीवाना हो गया था। इस खास मौके पर जहीर ने ब्लैक कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना था, तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने रेड कलर के अनारकली सूट को कैरी किया था। खास बात ये थी कि उन्होंने अपने पेट को दुपट्टे से पूरी तरह से कवर किया हुआ था। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सोनाक्षी और जहीर ने पैपराजी के लिए ढेर सारे परफेक्ट कपल पोज दिए। पोज देते हुए जैसे ही सोनाक्षी का दुपट्टा साइड हुआ तो तुरंत उन्हें पेट को दोबारा कवर करते देखा गया। वहीं उनके चेहरे पर अलग ही चमक नजर आ रही थी। जिसे देखकर फैंस का कहना है कि ये प्रेग्नेंसी ग्लो है। इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट करते जा रहे हैं। एक ने लिखा- मुझे लगता है ये भी प्रेग्नेंट हैं। दूसरे ने लिखा-प्रेग्नेंसी ग्लो.... अन्य ने लिखा- ये तो पक्का प्रेग्नेंट हैं.....

सब समाचार

+ और भी पढ़ें