Get App

The Paradise: "द पैराडाइज" से सोनाली कुलकर्णी का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

The Paradise: ब्लॉकबस्टर दसरा के बाद डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला अब नेचुरल स्टार नानी के साथ द पैराडाइज बना रहे हैं। ये फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा और खास प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 03, 2025 पर 4:08 PM
The Paradise: "द पैराडाइज" से सोनाली कुलकर्णी का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
"द पैराडाइज" से सोनाली कुलकर्णी का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

The Paradise: ब्लॉकबस्टर दसरा के बाद डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला अब नेचुरल स्टार नानी के साथ द पैराडाइज बना रहे हैं! ये फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा और खास प्रोजेक्ट माना जा रहा है। एंटरटेनमेंट की दुनिया के इन दो बड़े नामों का साथ दर्शकों को एक दमदार और यादगार फिल्म दिखाने वाला है!

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज का नाम आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। दसरा जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही ये फिल्म देश की सबसे ज़्यादा चर्चित और बेसब्री से इंतज़ार की जा रही फिल्मों में से एक बन गई है। यह फिल्म नेचुरल स्टार नानी और डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की एक और शानदार कोलैबोरेशन है, जिन्होंने पहले दसरा जैसी ब्लॉकबस्टर दी थी। बढ़ती उत्सुकता के बीच, मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी का फर्स्ट लुक उनके बर्थडे पर रिलीज़ किया। फिल्म में सोनाली दोहरे किरदार में नज़र आएंगी, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है।

द पैराडाइज के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सोनाली कुलकर्णी का फर्स्ट लुक उनके खास दिन पर शेयर किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है-टीम #TheParadise ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस @sonalikulkarni गरु को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उनकी आवाज़ ने ‘रॉ स्टेटमेंट: ग्लिंपस’ में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, और फिल्म में उनका परफॉर्मेंस भी सनसनी मचाने वाला है। सिनेमाघरों में 26 मार्च 2026 से देखिए। यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, इंग्लिश और स्पैनिश में रिलीज़ होगी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें