South Superstar Rajinikanth: क्या सच में रिटायर होने वाले हैं थलाइवा? आखिरी फिल्म पर बड़ा अपडेट

Rajinikanth Movies: साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत बीते पांच दशकों से दर्शकों का दिल जीतते आ रहे हैं। अपने लंबे करियर में वह 150 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिलहाल वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 की तैयारियों में व्यस्त हैं, जबकि उनकी संभावित आखिरी फिल्म को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 12:37 PM
Story continues below Advertisement
Rajinikanth Movies: इसके अलावा रजनीकांत, Kamal Haasan के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं।

साउथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत दशकों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा बने हुए हैं। करीब 50 साल के करियर में उन्होंने न सिर्फ तमिल सिनेमा, बल्कि पूरे देश और विदेशों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 75 वर्ष की उम्र में भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। उनके हर नए प्रोजेक्ट का ऐलान होते ही फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ जाती है। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म कुली में भी उन्होंने अपने दमदार अंदाज और करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीता।

यही वजह है कि उम्र सिर्फ एक नंबर साबित करते हुए वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। अब सभी की नजर उनकी आने वाली फिल्मों पर टिकी है, जिन्हें लेकर इंडस्ट्री में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 ‘जेलर 2’ की तैयारी, फिर दिखेगा मास एंटरटेनमेंट


रजनीकांत इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सीक्वल जेलर 2 में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन मंडेला कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में मोहनलाल, शिव कुमार, राजकुमार और  विद्या बालन जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

क्या बेटी संग होगी आखिरी फिल्म?

रिटायरमेंट को लेकर भले ही रजनीकांत ने कोई आधिकारिक बयान न दिया हो, लेकिन खबरें हैं कि वह अपनी फेयरवेल फिल्म को खास बनाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में उनकी बेटी Soundarya Rajinikanth प्रोड्यूसर की भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि यह तय नहीं है कि कौन-सी फिल्म उनकी आखिरी होगी, पर तैयारी अभी से शुरू बताई जा रही है।

कमल हासन संग 40 साल बाद साथ!

इसके अलावा रजनीकांत, Kamal Haasan के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल Thalaivar174xKH238 बताया जा रहा है। करीब चार दशक बाद दोनों दिग्गज एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

Kiara Advani ने ससुर सुनील मल्होत्रा के निधन पर लिखा भावुक नोट, बोलीं- ‘आपने मुझे खुले दिल से अपनाया’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।