VARANASI: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े विज़नरी डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स के मुताबिक यह भव्य सिनेमाई अनुभव 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दमदार टैगलाइन “Let it bang……” के साथ की गई इस घोषणा ने दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया है।
