Get App

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्टार प्लस का बड़ा बयान! ‘क्योंकि सास भी’ के ऑफ एयर होने की अफवाहों पर लगा विराम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ को लेकर पिछले काफी समय से ऑफ एयर होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब स्टार प्लस की तरफ से इस टॉपिक पर अधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 5:23 PM
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्टार प्लस का बड़ा बयान! ‘क्योंकि सास भी’ के ऑफ एयर होने की अफवाहों पर लगा विराम
‘क्योंकि सास भी’ के ऑफ एयर होने की अफवाहों पर लगा विराम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्टार प्लस ने अपने पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 के ऑफ एयर होने और उसकी जगह नए शो आने की सभी अफवाहों पर आधिकारिक रूप से विराम लगा दिया है। पिछले कुछ दिनों से यह खबरें सामने आ रही थीं कि शो को बंद किया जा रहा है और उसकी जगह ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ नाम का नया शो लाया जाएगा।

इन सभी बातों पर अब स्टार प्लस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि ये सारी अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और शो को बंद करने या किसी दूसरे शो से रिप्लेस करने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

आधिकारिक घोषणा साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “हमने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 बंद होने जा रहा है और उसकी जगह ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ लाया जाएगा। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद हैं; हम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 को बंद नहीं कर रहे हैं और अभी तक शो की कोई एंड डेट तय नहीं की गई है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें