Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान अब बेंगलुरू में मचाएंगी धमाल, 18 हजार फैंस के बीच 'आई एम होम' टूर का तीसरा धमाका

Sunidhi Chauhan: मुंबई-दिल्ली के बाद अब बेंगलुरू में 18,000 से ज्यादा फैंस सुनिधि के हिट गानों पर थिरकेंगे। फैंस सरप्राइज गेस्ट की उम्मीद में उत्साहित हैं।

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 5:50 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड की पावरहाउस सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपने 'आई एम होम इंडिया टूर 2025-26' से देश भर में तहलका मचा रही हैं। मुंबई और दिल्ली के बाद आज (17 जनवरी 2026) बेंगलुरु में उनका तीसरा कॉन्सर्ट होने जा रहा है, जहां डिस्ट्रिक्ट एरीना में 18,000 से ज्यादा फैंस शाम 7 बजे से धुन पर थिरकने को तैयार हैं। फैंस की दीवानगी ऐसी कि जनरल टिकट्स सोल्ड आउट हो चुकी हैं।

टूर की शानदार शुरुआत

सुनिधि का यह 10 शहरों का सफर लाइव म्यूजिक को नई ऊंचाई दे रहा। मुंबई स्टेज पर उन्होंने शीला की जवानी से आग लगाई, तो दिल्ली में सान्या मल्होत्रा का सरप्राइज परफॉर्मेंस फैंस के होश उड़ा ले गया। अब बेंगलुरु वाले इंतजार कर रहे हैं कि क्या कोई बॉलीवुड स्टार स्पेशल गेस्ट बनेगा। सुनिधि ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं घर पर हूं," जो बेंगलुरु के फूड और कल्चर से उनका कनेक्शन दिखाता है। बॉलीवुड में उन्हें 20साल से जादा हो गए हैं और सिंगर 2500 गाने गा चुंकी हैं

क्या उम्मीद करें कॉन्सर्ट से


यह इवेंट शाम 7 से 11 बजे तक चलेगा। सेटलिस्ट में डिजी डिजी, सुरिली अखियों वाले, हल्का हल्का जैसे हिट्स तो पक्के हैं। बिगर साउंड, फायर सेटलिस्ट और प्योर एनर्जी का वादा है। वेन्यू पर लाइट्स, बेस और क्राउड का जादू चलेगा। टिकट्स HDFC मास्टरकार्ड प्रीसेल से शुरू हुए थे, अब सिर्फ VIP बचे हैं। बेंगलुरु ने हमेशा लाइव परफॉर्मेंस को सपोर्ट किया। 17.8 मिलियन मंथली लिस्नर्स वाली सुनिधि की वापसी लाउडर-बोल्डर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।