रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का जलवा थिएटर्स से अब ओटीटी तक जारी है। आलोचकों के बाद अब बॉलीवुड के एक्शन हीरो सुनील शेट्टी ने फिल्म की खुलकर तारीफ की है। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में सुनील ने निर्देशक आदित्य धर की स्टोरीटेलिंग को ओटीटी लेवल का बताया और दोनों लीड एक्टर्स को ऐसे नंबर दिए कि फैंस खुशी से झूम उठे। ये रिव्यू बॉर्डर 2 प्रमोशन के दौरान आया, जिसमें सुनील अहान शेट्टी संग कमबैक कर रहे हैं।
सुनील ने कहा, "फिल्म का स्केल और महत्वाकांक्षा कमाल की है। आदित्य धर ने महसूस किया कि आजकल लोग ओटीटी के आदी हैं, तो उन्होंने बड़े परदे पर ही 4 घंटे का कंटेंट दे दिया। दर्शकों ने खूब सराहा।" परफॉर्मेंस की बात पर सुनील बोले, "अक्षय खन्ना 10 में से 10 हैं। वो फैंटास्टिक एक्टर हैं। लेकिन रणवीर सिंह... 100 में से 100! पूरी फिल्म रणवीर का जलवा है।" उन्होंने रणवीर के रेस्ट्रेंड एक्टिंग की तारीफ की, "हीरो बनकर जोश दिखाना आसान है, लेकिन दूसरे देश में मातृभूमि के लिए तड़पना मुश्किल। रणवीर ने इसे बखूबी निभाया। धुरंधर 2 में उन्हें देखने का इंतजार है , सुनिल शेट्टी ने कहा"
'धुरंधर' कराची के अंडरवर्ल्ड में आतंक के खिलाफ जंग दिखाती है। रणवीर ने हमजा का किरदार निभाया, जबकि अक्षय खन्ना रहमान डाकैत बने। फिल्म ने 6 हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और 869 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। सुनील ने अपील की, "क्रिटिक्स को सिनेमा की तारीफ भी करनी चाहिए। अच्छाई बताओ, कमी बताओ - धज्जियां न उड़ाओ। एक-दूसरे को प्रोत्साहित करो।" ये बातें 'भारत के सुपर फाउंडर्स' शो प्रमोशन के दौरान कही गईं।
फिल्म का सीक्वल बॉर्डर 2 के साथ टीजर के जरिए आएगा, जो 23 जनवरी को रिलीज हो रही है। सुनील का रिव्यू रणवीर-अक्षय की जोड़ी को नई ऊंचाई दे रहा। फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा कि वह एक “फैंटास्टिक एक्टर” हैं। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और गंभीर अभिनय ने फिल्म को और भी मजबूत बनाया।
रिव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने यह भी इशारा किया कि फिल्म का सीक्वल जल्द ही आने वाला है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के किरदार की बैकस्टोरी और अक्षय खन्ना के जीवन को फ्लैशबैक के जरिए दिखाया जाएगा। वहीं आर. माधवन भी इस बार और बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 का टीजर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के साथ रिलीज किया जाएगा।