Get App

Sunita Ahuja: शादी को लेकर फिर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया कमेंट, बोलीं-'शादी बर्बादी है नहीं करने का'

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा ने मास्टरशेफ इंडिया में मजाकिया अंदाज में शादी को बेस्ट ऑफ टाइम बताया। सुनीता के शो में जाने से माहौल काफी हंसी-मजाक वाला बन गया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 10:03 AM
Sunita Ahuja: शादी को लेकर फिर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया कमेंट, बोलीं-'शादी बर्बादी है नहीं करने का'
सुनीता आहूजा ने किया कमेंट-'शादी बर्बादी है नहीं करने का'

Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का मानना ​​है कि शादी वेस्ट ऑफ टाइम है। हाल ही में वह कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया' के नए एपिसोड में नज़र आईं और एक प्रतियोगी के साथ उनकी खूब नोकझोंक हुई।

आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा, शेफ विकास खन्ना और मास्टरशेफ जोड़ी साईश्री और चंदना के बीच एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसमें प्रगतिशील सोच और भरपूर कॉमेडी का अद्भुत मिक्सचर देखने को मिला।

प्रतियोगी साईश्री से उनके शादी के प्लान के बारे में बातचीत के दौरान यह मज़ाकिया बातचीत शुरू हो गई। जब साईश्री ने शादी से पहले अपने करियर को प्राथमिकता देने और अपना बिजनेस को स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की, तो साईश्री की मां, सुनीता ने उनकी ओर मुड़कर कहा, “शादी बर्बादी है, शादी नहीं कराने का, इसे अपना बिजनेस करने दो, लड़की पैर पर खड़ी होगी तो अच्छा लड़का मिलेगा।”

इस मजेदार बातचीत को जोड़ते हुए, शेफ विकास खन्ना ने सुझाव दिया कि जहां करियर महत्वपूर्ण है, वहीं शादी जीवन के सबसे खूबसूरत और जरूरी पड़ावों में से एक है। सुनीता की आंखें चमक उठीं, और उन्होंने कहा कि, "आपने क्यों नहीं की"। इस पर शरमाते हुए विकास खन्ना ने अपना बचाव करने की कोशिश करते हुए कहा, "पहचान ज्यादा जरूरी है मेरे लिए शादी से"।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें