सनी देओल की नई फिल्म Anthony का ऐलान, Border 2 के बाद फिर एक्शन अवतार

Sunny Deol Antony: बॉर्डर 2 की कामयाबी के बाद बॉर्डर की आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। इसी बीच उनकी नई फिल्म एंथनी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 9:03 AM
Story continues below Advertisement
Sunny Deol Antony: इस फिल्म का निर्माण  एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। 

बॉर्डर 2 की जबरदस्त सफलता ने सनी देओल के करियर में नई जान फूंक दी है। एक दौर ऐसा भी था जब सनी देओल बड़े पर्दे से थोड़े दूर नजर आ रहे थे, लेकिन हालिया कामयाबी ने उन्हें फिर से चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है। अपने दमदार डायलॉग्स और धुआंधार एक्शन के लिए मशहूर सनी पाजी अब एक बार फिर फुल फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा है और इंडस्ट्री में भी उनके नाम की गूंज साफ सुनाई दे रही है।

इसी बढ़ते उत्साह के बीच उनकी नई फिल्म एंथनी का आधिकारिक ऐलान हो गया है। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। साफ है कि आने वाले समय में सनी देओल बड़े पर्दे पर फिर से अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एक्शन थ्रिलर में दिखेगी नई जोड़ी


फिल्म एंथनी एक दमदार एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। खास बात ये है कि इस फिल्म में सनी देओल के साथ साउथ सिनेमा की चर्चित अदाकारा ज्योतिका अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह नई जोड़ी पर्दे पर कैसा जादू चलाती है, इसे लेकर फैंस में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बड़ी तैयारी

इस फिल्म का निर्माण  एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं। उनके साथ ए.आर. मुरुगदॉस  भी प्रोडक्शन टीम का हिस्सा हैं, जिससे फिल्म की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

निर्देशन की कमान नए चेहरे के हाथ

फिल्म का निर्देशन चेन्नई के फिल्ममेकर बालाजी गणेश कर रहे हैं, जो इससे पहले ए.आर. मुरुगदॉस के साथ को-डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। बड़े स्तर की फिल्मों का अनुभव रखने वाले बालाजी अब इस सस्पेंस थ्रिलर से बतौर डायरेक्टर नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

शुरू हो चुकी है शूटिंग

दिलचस्प बात यह है कि आधिकारिक घोषणा से पहले ही एंथनी की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। 27 फरवरी से फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग का आगाज किया गया। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फिल्म बड़े पर्दे पर जोरदार एंट्री करेगी।

Ahaan Pandey: ‘सैयारा’ की सफलता के बाद अहान पांडे ने झेला जिंदगी का सबसे दर्दनाक दौर, सर्जरी के बाद महीनों तक नहीं उठा पाए हाथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।