Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति फहाद अहमद के साथ एक रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फहाद के खिलाफ कुछ लोगों ने आपत्तिजनक कमेंट्स किए है।
इस कमेंट्स पर एक्ट्रेस स्वरा ने अपनी नाराजगी जताते हुए कड़ा रिएक्शन दिया है। स्वरा ने ऐसे कमेंट्स की आलोचना करते हुए इसे बेवजह की नफरत बताया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
स्वरा भास्कर ने किया पोस्ट
स्वरा भास्कर ने पति पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स पर ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा। स्वरा भास्कर ने लिखा, "जो शख्स खुद को गौरवशाली हिंदू और अंबेडकरवादी बताता है, उसे शायद यह नहीं पता कि 'छपरी' एक जातिवादी गाली है, जिसका इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जाता है जो झोपड़ियां बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डोंगरी या किसी और जगह का रेहड़ी-पटरी वाला होना कोई गलत बात नहीं है। ऐसे लोग जो इस तरह की बात करते हैं, वे जातिवाद और भेदभाव फैला रहे हैं।"
This twit who describes himself both as a proud Hindu and Ambedkarite does not seem to know that Chhapri is a casteist slang.. a derogatory term used to describe a community that fixes chappars or thatched huts. Also nothing wrong with being a street vendor from Dongri or… pic.twitter.com/SgoQlpM8E4
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 6, 2025
यूजर ने किया था कमेंट
रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' शो में स्वरा भास्कर और उनके पति का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने एक्ट्रेस के पति फहाद अहमद पर एक आपत्तिजनक कमेंट किया। यूजर ने लिखा, "परिणीति चोपड़ा को अपने पति को पीआर के लिए टॉक शो में ले जाते देखने के बाद, स्वरा भास्कर ने भी ऐसा ही करने के बारे में सोचा। वो अपने डोंगरी का छपरी पति को एक रियलिटी शो में ले गई। पीआर को भूल जाइए, उनके पति डोंगरी के किसी स्ट्रीट वेंडर जैसे दिख रहे थे।" यूजर के इस कमेंट पर एक्ट्रेस ने कड़ा रिएक्शन दिया है।
शो में नजर आ रहे ये सेलिब्रिटी
स्वरा भास्कर इन दिनों अपने पति फहाद अहमद के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। इस शो में कई और फेमस कपल भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें हिना खान-रॉकी जायसवाल, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, अविका गौर-मिलिंद चांदवानी, गीता फोगट-पवन कुमार और सुदेश लहरी-ममता लहरी शामिल हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।