Get App

T 20 World Cup Final 2026: विश्व कप फाइनल में फाल्गुनी पाठक देंगी ओजी परफॉमेंस, बोलीं- मेरे तो अभी से रोंगटे खड़े हो रहे हैं

T 20 World Cup Final 2026: फाल्गुनी पाठक गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी मेल टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में परफॉम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिंगर से इस खास पल को और खास बनाने को लेकर बात की है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 12:57 PM
T 20 World Cup Final 2026: विश्व कप फाइनल में फाल्गुनी पाठक देंगी ओजी परफॉमेंस, बोलीं- मेरे तो अभी से रोंगटे खड़े हो रहे हैं
विश्व कप फाइनल में फाल्गुनी पाठक देंगी ओजी परफॉमेंस

T 20 World Cup Final 2026: अहमदाबाद में क्रिकेट का बुखार छा चुका है और गायिका फाल्गुनी पाठक भी देश भर के लाखों प्रशंसकों की तरह ही इस उत्साह को महसूस कर रही हैं। लोकप्रिय सिंगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेल टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले परफॉम देने वाली हैं और उनका कहना है कि यह पल उनके लिए यादगार होने वाला है।

यह बहुप्रतीक्षित मैच रविवार, 8 मार्च को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के रूप में प्रसिद्ध इस स्टेडियम में हजारों दर्शक भारत और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मौजूद रहेंगे।

इस बड़े आयोजन से पहले, फाल्गुनी पाठक ने इतने विशाल दर्शकों के सामने प्रस्तुति देने के अवसर के बारे में बात की। गायिका ने स्वीकार किया कि आयोजन स्थल की विशालता और इस अवसर ने उनके लिए इस अनुभव को विशेष बना दिया है।

एएनआई द्वारा X पर साझा किए गए एक वीडियो में, उन्होंने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं और पिछले दो रातों से सो नहीं पाई हूं। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतने बड़े दर्शकों के सामने परफॉम देने का यह मेरा पहला अनुभव होगा। जब मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं - मैं दुनिया भर के टीम इंडिया के प्रशंसकों के सामने प्रस्तुति दूंगी, और मैं भी उनमें से एक हूं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें