Get App

Taapsee Pannu: पति के संग खास लोगों से मिलने पहुंची तापसी पन्नू, महिलाओं ने किया दिल खोलकर स्वागत

Taapsee Pannu: शादी के डेढ साल बाद तापसी पन्नू की गोदभराई रस्म की रस्म हुई है। इसका एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 3:54 PM
Taapsee Pannu: पति के संग खास लोगों से मिलने पहुंची तापसी पन्नू, महिलाओं ने किया दिल खोलकर स्वागत
पति के साथ गोदभराई की रस्म निभाती दिखीं तापसी पन्नू

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने पिंक, थप्पड़, नाम शबाना, मुल्क, मिशन मंगल, हसीन दिलरुबा और डंकी जैसी कई शानदार फिल्मों से हिंदी सिनेमा में एक अलग जगह बनाई हैं। एक्ट्रेस सोशल वर्क करने के लिए भी खूब वाहवाही लूटती हैं। कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने नन्ही फाउंडेशन के नन्ही कली प्रोजेक्ट के तहत 100 बच्चियों को गोद लिया है।

हाल ही में वे अपने इस एनजीओ में पति मैशियास बो संग दौरे पर गई थीं। इस दौरान उनका ना केवल गर्मजोशी के साथ वेलकम किया गया, बल्कि यहां उनकी शादी के डेढ़ साल बाद गोद भराई की रस्म की गई है। इसकी वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की हैं। वहीं कई लोगो को लग रहा थी कि एक्ट्रेस का बेबी शॉवर है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये वीडियो तापसी के एनजीओ का है।

तापसी पन्नू ने मार्च 2024 में उदयपुर में पूर्व डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से छुपकर शादी कर ली थी। वहीं एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नन्ही कली प्रोजेक्ट के तहत अपने दौरे का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एनजीओ की महिलाएं उनके और उनके पति मैथियास के साथ एक खास रस्म निभाती नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें