बिग बॉस 19 से अपने करियर की पहचान बनाने वाली तान्या मित्तल इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण कोई नया टीवी शो या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी शादी को लेकर फैल रही अफवाहें हैं। सोशल मीडिया पर फरवरी में तान्या की शादी होने की खबरें अचानक तेजी से वायरल हो गईं और उनके फैंस में उत्सुकता और उत्साह दोनों ही बढ़ा दिया। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और फोरम्स पर यूजर्स ने दूल्हे का नाम लेकर तरह-तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया, जिसमें मजाक और अंदाज दोनों का मेल देखने को मिला। हालांकि, तान्या या उनकी टीम ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
