Get App

Shanaya Kapoor: 'बड़े टीवी' पर आने का सपना हुआ पूरा! शनाया कपूर ने शेयर किया बेहद प्यारा बचपन का वीडियो

Shanaya Kapoor: अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपनी आगामी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' के नेटफ्लिक्स डेब्यू से पहले एक प्यारा बचपन का वीडियो साझा किया है। इस थ्रोबैक क्लिप में नन्ही शनाया खुद को टीवी पर देखने की जिद करती नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 5:39 PM
Shanaya Kapoor: 'बड़े टीवी' पर आने का सपना हुआ पूरा! शनाया कपूर ने शेयर किया बेहद प्यारा बचपन का वीडियो

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक नए सितारे की चमक सबसे ज्यादा चर्चा में है, और वो नाम है शनाया कपूर। दिग्गज अभिनेता संजय कपूर की लाड़ली शनाया अपनी पहली फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना बड़ा कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन अपनी इस बड़ी उपलब्धि से ठीक पहले, शनाया ने अपने फैंस के साथ एक ऐसी याद साझा की है, जिसने सबका दिल जीत लिया है।

जब नन्ही शनाया ने खुद को टीवी पर देखने की जिद की

शनाया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में नन्ही शनाया लाल रंग की एक खूबसूरत एथनिक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो को उनके पिता संजय कपूर रिकॉर्ड कर रहे हैं। वीडियो की सबसे प्यारी बात यह है कि छोटी सी शनाया कैमरे के सामने पोज देते हुए लगातार अपने पिता से जिद कर रही हैं कि उन्हें खुद को "बड़े टीवी" पर देखना है।

संजय कपूर उन्हें प्यार से समझाते नजर आते हैं कि पहले शूटिंग पूरी होगी, फिर रात में वो उन्हें यह वीडियो दिखाएंगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए शनाया ने कैप्शन में लिखा: "हमेशा से खुद को 'बड़े टीवी' पर देखना चाहती थी... और कल यह सच होने जा रहा है! नेटफ्लिक्स पर 'तू या मैं'!"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें