The Great Indian Kapil Show 3: कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3 लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि शो के पहले और दूसरे सीजन को ज्यादा पसंद किया गया था। अब तक इस शो में सलमान खान से लेकर कई बड़े स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। वहीं आने वाले एपिसोड में कपिल शर्मा संग सन ऑफ सरदार 2 की स्टार कास्ट मस्ती करती दिखेगी। फिल्म में अहम रोल प्ले कर रहे रवि किशन कपिल शर्मा के वेटलॉस पर टांग खींचते दिखने वाले हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 का अपकमिंग एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। अजय देवगन, रवि किशन, संजय मिश्रा और मृणाल ठाकुर जैसे गेस्ट की मौजूदगी में, यह एपिसोड हंसी ठिठोली से भरा होगा। सबसे ख़ास बात रवि किशन की है, जो कपिल शर्मा के वेट लॉस पर उनका मजाक बनाते दिखने वाले हैं।
अपने ख़ास कॉमिक अंदाज़ में, रवि ने कपिल से कहते हैं कि इतनी लंबी नाक हमने कपिल शर्मा की कभी नहीं देखी था। सोच रहा हूं किस कठफोड़वे ने यह कमाल करके दिखा दिया है। इसके बाद कहते हैं कि सालों बाद उनकी गर्दन पूरे देश को दिखाई दे रही है। इस मज़ेदार गपशप में अजय देवगन ने रवि किशन के कमेंट पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि "कहा जाता है कि किसी नेता के हाथ में माइक कभी नहीं देना चाहिए, लेकिन तूने इसके मुंह पर लगा दिया।
बता दें कि अजय देवगन तीनों सीज़न में पहली बार शो पर आए हैं। वहीं इसे लेकर कपिल कहते हैं हमारा तीसरा सीजन है और अजय सर पहली बार हमारे यहां पर आए हैं। इस पर अजय देवगन नवजोत सिंह सिद्धू की और इशारा करते हुए कहते हैं, "मैं इंतजार कर रहा था कि जब ये सरदार आएगा तब मैं भी एंट्री मारूंगा।
वहीं कपिल ने एक फैन का कमेंट पढ़ते हुए कहा, "अजय सर, आप अपनी फिल्मों में कॉमेडी करते हैं, लेकिन कॉमेडी शो में आप हमेशा सीरीयस क्यों रहते हैं। इस पर अजय देवगन ने चुटकी लेते हुए कहा, "उसे बताओ, तब मैं पैसे कमाता हूं। जब मैं यहां आता हूं, तो कपिल ही पैसे कमाते हैं।
सेट पर मौजूद संजय मिश्रा ने भी शो में अपने ह्यूमर से लोगों को एंटरटेन किया। यह पूछे जाने पर कि वह हर फिल्म के बाद पहाड़ों पर क्यों जाते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि एक अभिनेता हैं जिन्होंने कभी कहा था कि अभिनेताओं को बस अपना काम करके गायब हो जाना चाहिए। इस पर कपिल ने चतुराई दिखाई और कहा कि लेकिन जो अच्छा काम करते हैं वे खुलेआम कहीं भी रह सकते हैं।