Get App

'Battle Of Galwan’ के मेकर्स शेयर किया कर्नल सरबजीत सिंह और उनकी पत्नी का वीडियो, साझा किया सरहद से परे एक फौजी का प्यार

Battle Of Galwan: बॉलीवुड के भाईजान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया गाना आज यानी 14 फरवरी के दिन रिलीज किया गया। इस गाने के रिलीज होने के बाद 'बैटल ऑफ गलवान’ के मेकर्स ने कर्नल सरबजीत सिंह और उनकी पत्नी का एक वीडियो शेयर किया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:29 PM
'Battle Of Galwan’ के मेकर्स शेयर किया कर्नल सरबजीत सिंह और उनकी पत्नी का वीडियो, साझा किया सरहद से परे एक फौजी का प्यार

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे फिल्म की चर्चा बढ़ रही है, इसका संगीत इस उत्साह को एक अलग ही लेवल पर ले जा रहा है। 'मातृभूमि' को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद, मेकर्स ने अब वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फिल्म का सबसे ज्यादा इंतज़ार किया जाने वाला रोमांटिक गाना "मैं हूं" रिलीज कर दिया है।

​सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म के इमोशनल जज्बात को बड़ी खूबसूरती से पेश करता है। जहां यह गाना एक फौजी की प्रेम कहानी और उसकी भावनाओं को बखूबी दर्शाता है, वहीं असल जिंदगी के हीरो कर्नल सरबजीत सिंह (रिटायर्ड) ने भी एक फौजी के जीवन में प्यार के महत्व पर दिल छू लेने वाली बात कही है।

मेकर्स ने एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें कर्नल सरबजीत सिंह (रिटायर्ड) अपनी पत्नी श्रीमती इकविंदर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। कर्नल सरबजीत सिंह ने 1977 से 2005 तक भारतीय सेना की 9वीं यूनिट, बिहार रेजिमेंट में सेवा दी है। वे एक जांबाज आर्मी ऑफिसर रहे हैं, जिन्होंने ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन राइनो, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पवन जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स का नेतृत्व किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें