Get App

सालों बाद सलमान और संजय दत्त की धमाकेदार वापसी, The Seven Dogs ट्रेलर हुआ वायरल

The Seven dogs: हाल ही में फिल्म ‘द 7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त की झलक ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। ट्रेलर में दोनों सुपरस्टार्स बेहद रौबदार और दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर उत्साह साफ नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 12:23 PM
सालों बाद सलमान और संजय दत्त की धमाकेदार वापसी, The Seven Dogs ट्रेलर हुआ वायरल
The Seven dogs: ‘द 7 डॉग्स’ की कहानी ड्रग रैकेट और उसे रोकने के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है।

बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंद की जाने वाली जोड़ियों में शामिल सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘दस’ जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब लंबे समय बाद यह दमदार जोड़ी फिर से साथ नजर आने वाली है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार सलमान और संजय किसी हिंदी फिल्म में नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे। जैसे ही इस खबर ने सोशल मीडिया पर एंट्री ली, फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। दोनों स्टार्स का नाम एक साथ सुनते ही लोगों की उम्मीदें अपने आप बढ़ गई हैं।

माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर का एक अलग और नया रंग दिखा सकता है। इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर इन दो बॉलीवुड सुपरस्टार्स की मौजूदगी दर्शकों के लिए खास अनुभव साबित हो सकती है।

 ‘7 डॉग्समें दिखेगा कैमियो पावर

सलमान खान और संजय दत्त अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘द 7 डॉग्स’ में कैमियो रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ फेम डायरेक्टर जोड़ी आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें