The Vvaan Box Office Collection Day 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। सैक्निलक (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन 6,746 शो में अनुमानित ₹8 करोड़ (नेट) की कमाई की थी। वहीं अब 8वें दिन फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
