Get App

Sarke Chunari: 'यह कोई मुद्दा नहीं, असली समस्या तो गैस सिलेंडर...', 'सरके चुनरी' विवाद पर बोले डायरेक्टर प्रेम

KD: The Devil Director: कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के निर्देशक प्रेम ने 'सरके चुनरी' गाने पर हो रहे विवाद को मामूली बताते हुए कहा कि लोगों को भाषाई राजनीति के बजाय एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों जैसे असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 5:08 PM
Sarke Chunari: 'यह कोई मुद्दा नहीं, असली समस्या तो गैस सिलेंडर...', 'सरके चुनरी' विवाद पर बोले डायरेक्टर प्रेम

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक और पैन-इंडिया धमाका होने जा रहा है, जिसका नाम है 'केडी: द डेविल'। फिल्म में ध्रुव सरजा के साथ बॉलीवुड के दिग्गज संजय दत्त और नोरा फतेही भी नजर आने वाले हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिल्म अपने एक गाने 'सरके चुनरी तेरी सरके' को लेकर विवादों में घिरी हुई है। अब इस पूरे मामले पर फिल्म के निर्देशक प्रेम ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और आलोचकों को बड़े ही बेबाक अंदाज में जवाब दिया है।

क्या है 'सरके चुनरी' विवाद?

विवाद की जड़ फिल्म का आइटम नंबर है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। गाने के बोल 'सरके चुनरी तेरी सरके' को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और कन्नड़ समर्थकों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि गाने के बोल और फिल्मांकन कन्नड़ संस्कृति के अनुरूप नहीं हैं और इसमें हिंदी शब्दों का अधिक प्रयोग किया गया है। देखते ही देखते यह मामला भाषाई और सांस्कृतिक विवाद का रूप लेने लगा।

निर्देशक प्रेम का करारा जवाब

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब प्रेम से इस विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "सरके चुनरी कोई विवाद नहीं है, यह बहुत छोटा मुद्दा है। अगर आपको असली समस्याओं पर बात करनी है, तो उन चीजों पर गौर करें जो आम आदमी को प्रभावित करती हैं, जैसे कि एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें