हॉरर फिल्म 'तुम्बाड 2' की शूटिंग तेजी से चल रही है और अब इस सीक्वल को हॉलीवुड स्तर का टच मिलने वाला है। मशहूर ब्रिटिश प्रोस्थेटिक डिजाइनर शॉन हैरिसन ने प्रोजेक्ट जॉइन कर लिया है। वे फिल्म के मुख्य किरदारों को डरावना और यथार्थवादी रूप देंगे, खासकर उन क्रिएचर्स को जो दर्शकों की रूह कंपा दें। यह खबर सोहम शाह की इस मच-अवेटेड फिल्म के लिए बड़ा धमाका है।
