Akanksha Puri: ब्लैक शिमरी ड्रेस में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस लुक हुआ वायरल, वीडियो देख फैंस की बढ़ी धड़कनें

Akanksha Puri: आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो वेस्टर्न लुक में नजर आई। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस पहनकर कैमरा के लिए अलग-अलग पोज दे रही हैं। आकांक्षा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 11:17 PM
Story continues below Advertisement
आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है

Akanksha Puri: टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकार अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर, वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करते रहते हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अपने लुक को सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। बता दें कि शुक्रवार को मायानगरी मुंबई में टीवी दुनिया की एक अवॉर्ड नाइट का आयोजन हुआ था। इस टेली अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स ने चार चांद लगा दिए। वहीं इस अवार्ड शो में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने अपनी शानदार लुक की वजह से लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा।

टेली अवार्ड में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने अपने लुक से हर किसी को चौंका दिया। आकांक्षा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस लुक में नजर आई आकांक्षा पुरी


आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो वेस्टर्न लुक में नजर आई। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस पहनकर कैमरा के लिए अलग-अलग पोज दे रही हैं। आकांक्षा पुरी ने अपना लुक बेहद लाइट मेकअप के साथ पूरा किया है। इस लुक में एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। इस लुक पर फैंस, एक्ट्रेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

 

इन लोगों के साथ जुड़ चुका हैं एक्ट्रेस का नाम!

आकांक्षा पुरी टीवी की एक फेमस एक्ट्रेस हैं और कई बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रही हैं। आकांक्षा पुरी का नाम एक समय पर उनका नाम सिंगर मीका सिंह संग भी जुड़ चुका है। वहीं टीवी एक्टर पारस छाबड़ा संग भी आकांक्षा लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। हाल ही में आकांक्षा पुरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ जिम करते दिखाई दे रही थी। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनका नाम खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ने लगे। हांलाकि इस बात को एक्ट्रेस ने खुद नकार दिया था।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा सीआईडी, विघ्नहर्ता गणेश जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भी उन्होंने पार्टिसिपेट किया था, मगर शो में उनका सफर बहुत ज्यादा लंबा नहीं था।

Saiyaara OTT Release: 'सैयारा' के ओटीटी रिलीज को लेकर आई बड़ी खबर, अब इस दिन रिलीज होगी अहान पांडे-अनीत पड्डा की फिल्म

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 24, 2025 11:17 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।