Get App

Surbhi Jyoti Announces Pregnancy: टीवी स्टार सुरभि ज्योति ने शादी के डेढ़ साल बाद अनाउंस की प्रेग्नेंसी, जून में आएगा नन्हा मेहमान

Surbhi Jyoti Announces Pregnancy: टीवी की मशहूर अदाकारा और नागिन फेम सुरभि ज्योति ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। शादी के दो साल बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस खबर के बाद से ही उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 12:17 PM
Surbhi Jyoti Announces Pregnancy: टीवी स्टार सुरभि ज्योति ने शादी के डेढ़ साल बाद अनाउंस की प्रेग्नेंसी, जून में आएगा नन्हा मेहमान

टीवी इंडस्ट्री की चहेती अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों मां बनने की खुशी मना रही हैं। 'नागिन' और 'कुबूल है' जैसे हिट सीरियल्स से घर-घर पहचान बनाने वाली सुरभि ने पति सुमित सूरी संग शादी के लगभग डेढ़ साल बाद यह गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया और बधाइयों का तांता लग गया।

11 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सुरभि ने लिखा, "ॐ हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत एडवेंचर शुरू हो रहा है। हमारा छोटा सा प्यार जून 2026 में आने वाला है।" फोटो में उनके और सुमित के पैर नजर आ रहे हैं, बीच में नन्हे बेबी शूज रखे हुए। यह सिंपल सी तस्वीर इतनी प्यारी है कि हर कोई इसे लाइक-शेयर कर रहा। सुरभि का पहला ट्राइमेस्टर चल रहा है, और वे मदरहुड के इस सफर को एंजॉय कर रही हैं।

27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सुमित संग सादगी भरी डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी। लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रहीं कपल ने इंटिमेट सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्तों-रिश्तेदारों को बुलाया। शादी के फोटोज वायरल हुए थे, जहां सुरभि का ब्राइडल लुक लाजवाब लग रहा था। अब यह नई शुरुआत उनके वैवाहिक जीवन को और मजबूत बनाएगी। सुमित बिजनेसमैन हैं और सुरभि को हमेशा सपोर्ट करते दिखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें