Get App

Udaipur billionaire wedding: शाहिद कपूर से कृति सेनन तक, उदयपुर की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड सितारों ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

Udaipur billionaire wedding: झीलों के शहर उदयपुर में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और अमेरिकी मूल के वामसी गडिराजू शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड सितारों ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस रॉयल वेडिंग में चार चांद लगा दिए।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 22, 2025 पर 9:46 AM
Udaipur billionaire wedding: शाहिद कपूर से कृति सेनन तक, उदयपुर की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड सितारों ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
उदयपुर की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड सितारों ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

Udaipur billionaire wedding: उदयपुर में रेड कार्पेट तैयार है। इस रॉयल वेडिंग में देश ही नहीं विदेश की भी दिग्गज हस्तियां शामिल होने वाली हैं। उदयपुर एक बार फिर ग्लोबल कलाकारों की मेहमान नवाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस ग्रैंड शादी के हर एक फंक्शन पर लोगों की नजर बनीं हुई है। ऑरलैंडो के दवा व्यापारी रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना, 21 और 22 नवंबर को वामसी गदिराजू से शादी करने जा रही हैं। इस ग्रैंड शादी में राजस्थान की रॉयलनेस देखने को मिलने वाली हैं। शादी में कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।

21 नवंबर को हुए फंक्शन में बॉलीवुड सितारो ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। सबसे पहले बात करते हैं जाह्नवी कपूर की। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म परम सुंदरी के गाने से डांस की शुरुआत की। इसके बाद वह बिजुरिया से लेकर पनवाड़ी तक कई गाने पर डांस करती दिखीं।

वरुण धवन ने भी अपने पॉपुलर गानों पर जमकर डांस किया है। बद्रीनाथ की दुल्हनियां से लेकर बिजुरिया तक मेहमानों को एक्टर ने नाचने पर मजबूर कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें