Get App

Dividend Stock: ट्रैक्टर कंपनी देगी ₹25 का फाइनल डिविडेंड, 16 सितंबर है रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock: कंपनी खेती के लिए उपकरण बनाती है। यह टिलर्स और 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर्स की सबसे बड़ी भारतीय मैन्युफैक्चरर होने का दावा करती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को यूरोप, एशिया और अफ्रीका के बाजारों में एक्सपोर्ट भी करती है

Ritika Singhअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 4:21 PM
Dividend Stock: ट्रैक्टर कंपनी देगी ₹25 का फाइनल डिविडेंड, 16 सितंबर है रिकॉर्ड डेट
VST Tillers Tractors के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 4039.90 रुपये है।

VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 16 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

फाइनल डिविडेंड की घोषणा मई महीने में हुई थी। कंपनी की 23 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में इस डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 23 सितंबर को या उसके बाद किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड खेती के लिए उपकरण (Farm Equipment) बनाती है। कंपनी की शुरुआत 1967 में VST ग्रुप ऑफ कंपनीज ने की थी। यह कंपनी टिलर्स और 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर्स की सबसे बड़ी भारतीय मैन्युफैक्चरर होने का दावा करती है। इसका अन्य तरह के ट्रैक्टर्स, इंजन, ट्रांसमिशन, पावर रीपर और प्रिसिजन कंपोनेंट्स बनाने में भी अच्छा खासा नाम है। VST अपने प्रोडक्ट्स को यूरोप, एशिया और अफ्रीका के बाजारों में एक्सपोर्ट भी करती है।

VST Tillers Tractors का शेयर इस साल अब तक 35 प्रतिशत गिरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें