Get App

इंटरव्यू लेने वाले खुद को समझते हैं बॉस? Reddit पोस्ट ने खोल दी कॉरपोरेट कल्चर की पोल

नौकरी का इंटरव्यू उम्मीदवार की काबिलियत परखने के साथ कंपनी की कार्यसंस्कृति समझने का मौका भी होता है। लेकिन कई नौकरी तलाशने वालों के लिए यह अनुभव तनाव और असहजता से भरा होता है। Reddit पर भारतीय उम्मीदवारों ने कुछ इंटरव्यू लेने वालों के रवैये पर सवाल उठाते हुए बताया कि कैसे सामान्य बातचीत कई बार पूछताछ जैसी महसूस होने लगती है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 6:43 PM
इंटरव्यू लेने वाले खुद को समझते हैं बॉस? Reddit पोस्ट ने खोल दी कॉरपोरेट कल्चर की पोल
मॉर्गन की बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

नौकरी का इंटरव्यू आमतौर पर उम्मीदवार और कंपनी के बीच दोतरफा बातचीत का मौका माना जाता है। लेकिन कुछ नौकरी तलाशने वालों के लिए यह अनुभव इतना तनावपूर्ण हो जाता है कि उन्हें इंटरव्यू बातचीत से ज्यादा पूछताछ जैसा महसूस होने लगता है। हाल ही में Reddit के r/developersIndia पर हुई एक चर्चा में कई भारतीय उम्मीदवारों ने ऐसे ही अनुभव साझा किए।

चर्चा की शुरुआत एक उम्मीदवार के सवाल से हुई, जिसने पूछा कि कुछ भारतीय इंटरव्यू लेने वालों का रवैया इतना डराने वाला क्यों होता है। उम्मीदवार के मुताबिक, एक इंटरव्यू की शुरुआत ही इस तरह हुई, “Okay, introduce yourself. I’ll give you one code.” इसके बाद सीधे coding questions पूछे जाने लगे। हैरानी की बात यह थी कि इंटरव्यू लेने वाले ने खुद का परिचय तक नहीं दिया।

‘मैं गेटकीपर हूं, तुम्हें खुद को साबित करना है’

उम्मीदवार ने सवाल उठाया कि कुछ इंटरव्यू लेने वालों में ऐसा रवैया क्यों दिखाई देता है, मानो नौकरी देने का फैसला किसी एहसान की तरह हो। उन्होंने इसे “I’m the gatekeeper and you need to prove yourself” वाली मानसिकता बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें