यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया UK07 Rider के नाम से जानती है, ने एक भयानक हादसे के बाद जिंदगी की जंग जीत ली है। 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनकी एसयूवी 140-160 किमी/घंटा की रफ्तार से डिवाइडर से टकरा गई। करीब 80,000 फॉलोअर्स की नजरों के सामने यह हृदयविदारक लम्हा हुआ, लेकिन आज मैनेजर रोहित पांडे ने अच्छी खबर दी कि अनुराग आईसीयू से बाहर आ चुके हैं।
रोहित ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें अनुराग अस्पताल बेड पर लेटे मुस्कुराते हुए पीस साइन बना रहे हैं। कैप्शन में लिखा, "अपडेट: अनुराग भाई आईसीयू से बाहर हैं। हम 24x7 उनके साथ हैं। जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।" यह तस्वीर देखकर फैंस भावुक हो गए। कईयों ने कमेंट्स में लिखा, "भाई, तुम जिंदगी के सबसे कठिन लाइव से निकल आए!" अनुराग को फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें गाड़ी से निकाला और सुभारती अस्पताल, मेरठ ले जाया गया।
हादसे से एक दिन पहले अनुराग ने यूट्यूब पर इमोशनल वीडियो डाला था। उन्होंने परिवार से मानसिक प्रताड़ना, इंटरफेथ मैरिज को लेकर विवाद और डिप्रेशन की बात कही। "कोई बुलाने वाला नहीं बचा, ये आखिरी राइड है," लाइव में कहते हुए उन्होंने गाड़ी तेज की। उनके भाई कलाम ने आरोपों को एकतरफा बताया और घर के बाहर फैंस के धरने का जिक्र किया। पत्नी रितिका नौ महीने की प्रेग्नेंट हैं, इसलिए टीम ने कहा अभी सिर्फ रिकवरी पर फोकस। रोहित ने अपील की, "परिवार को समय दें, अफवाहों से दूर रहें।"
अनुराग की पत्नी ऋतिका ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनों से वह बेहद कठिन दौर से गुजर रही थीं, लेकिन अब अनुराग की हालत में सुधार देखकर उन्हें राहत मिली है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैली हर बात सच नहीं होती, इसलिए लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए।
अनुराग दोभाल, जो बिग बॉस 17 में भी नजर आए थे, अपने बाइकिंग वीडियोज़ और व्लॉग्स के लिए युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं। उनका चैनल लाखों सब्सक्राइबर्स के साथ भारत के सबसे बड़े मोटरबाइकिंग चैनलों में गिना जाता है। इस हादसे ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया था, लेकिन अब ICU से बाहर आने की खबर ने सबको राहत दी है।