अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्वशी रौतेला हाल ही में Wimbledon 2025 की अवॉर्ड सेरेमनी में नजर आयीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से यहां की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। ये फोटो और कमेंट देखने के बाद नेटिजंस ने उनका मजाक उड़ा दिया। उर्वशी आयोजन में कई सारी लबूबू डॉल वाला बैग लेकर पहुंची थीं। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थीं। मगर इसके बाद उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर कीं जिसमें विंबलडन 2025 टूर्नामेंट की अवॉर्ड सेरेमनी के वीडियो और फोटो थे। इसमें प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडिलटन ने विजेताओं और उप विजेताओं को ट्रोफी प्रदान की थी।
