अगर आप FD कराने की सोच रहे हैं, तो ICICI बैंक से आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक ने ₹3 करोड़ से कम की कुछ चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बदल दी हैं। लॉन्ग टर्म की कुछ FD पर ब्याज 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाया गया है। इस बदलाव के बाद सीनियर सिटीजन को योग्य FD पर 7.20% तक और आम ग्राहकों को 6.60% तक ब्याज मिलेगा। कितना ब्याज मिलेगा, ये FD की अवधि पर निर्भर करेगा।
