ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। कई जगहों पर मिसाइल हमलों की खबरों के बीच पूरे क्षेत्र में डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी कुछ समय के लिए कुवैत में फंस गई थीं, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने प्रोफेशनल काम के सिलसिले में वहां गई थीं, लेकिन अचानक बिगड़े हालातों के कारण उन्हें मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं भी साझा कीं और बताया कि उस समय वह काफी घबराई हुई थीं।
