वरुण धवन की हालिया फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें आलोचनाओं और ट्रोल का सामना करना पड़ा था। कई लोग उनके अभिनय और फिल्म के विषय पर संदेह जता रहे थे। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही वरुण ने सबको मुंह बंद कर दिया। होशियर सिंह दहिया के किरदार को उन्होंने इतनी शानदार तरह से निभाया कि दर्शक बस तारीफ करते नहीं थक रहे। बॉर्डर 2 की सफलता न सिर्फ फिल्म के लिए, बल्कि वरुण के करियर के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई।
