Get App

DDA का बड़ा फैसला! कड़कड़डूमा के Towering Heights प्रोजेक्ट के लिए बढ़ाई पेमेंट डेडलाइन, इस डेट तक देना होगा पैसा

DDA: दिल्ली में फ्लैट खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। अगर आपने दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) के कड़कड़डूमा के Towering Heights प्रोजेक्ट में घर लिया है। अब पेमेंट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 05, 2026 पर 1:21 PM
DDA का बड़ा फैसला! कड़कड़डूमा के Towering Heights प्रोजेक्ट के लिए बढ़ाई पेमेंट डेडलाइन, इस डेट तक देना होगा पैसा
आपने दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) के कड़कड़डूमा के Towering Heights प्रोजेक्ट में घर लिया है।

DDA: दिल्ली में फ्लैट खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। अगर आपने दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) के कड़कड़डूमा के Towering Heights प्रोजेक्ट में घर लिया है। अब पेमेंट को लेकर परेशानी होने की जरूरत नहीं है। DDA ने पेमेंट की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी है। इससे पहले ये डेडलाइन 30 अप्रैल 2026 थी। खास बात यह है कि इस पीरियड तक कोई ब्याज भी नहीं लिया जाएगा।

यह फैसला उन देरी को देखते हुए लिया गया है, जो प्रोजेक्ट के अप्रूवल और पजेशन में हो रही हैं। DDA के मुताबिक जरूरी मंजूरियां लेने में 30 से 45 दिन लग सकते हैं और कई खरीदारों ने भी एक्स्ट्रा समय की मांग की थी क्योंकि फ्लैट का पजेशन जुलाई 2026 के बाद मिलने की संभावना है। हालांकि, डीडीए ने यह भी कहा है कि 30 जुलाई के बाद कोई और मौका नहीं मिलेगा। इसलिए समय रहते पेमेंट जरूर कर दें।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

2025 की ई-ऑक्शन स्कीम के तहत फ्लैट मिला है। या साल 2026 की पहले आओ, पहले पाओ (First Come First Served) स्कीम में फ्लैट मिला है। इन सभी अलॉटियों के लिए अब पेमेंट की आखिरी तारीख 30 जून 2026 तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें