Credit Cards

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser:  रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा..., वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म की टीजर हुआ रिलीज

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहा है...

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म वरुण धवन- जान्हवी कपूर स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी के टीजर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों को इस टीजर में वरुण धवन की कॉमेडी और जान्हवी कपूर का ग्लैमरस अंदाज फिर से देखने को मिलने वाला है।

फिल्म का टीजर कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है। टीजर की शुरुआत वरुण धवन से होती है, जो बाहुबली के गैटप में दिखते हैं. वह अपने दोस्त से पूछते हैं लग रहा हूं न एक दम बाहुबली....। इस पर उनका दोस्त कहता है कि वह रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहे हैं। फिल्म एक बार फिर से वरुण सनी बनकर कॉमेडी करते दिखने वाले हैं। वहीं जान्हवी कपूर छोटे शहर की लड़की। इस मूवी में रोहित सराफ, सान्य मल्होत्रा जैसे कई दिग्गज सितारे दिखेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


फिल्म का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस टीजर को देख अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इसे मूवी की पूरी कास्ट ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं फैंस को वरुण धवन को इस अवतार में बद्रीनाथ की दुल्हनिया वाली वाइब आ रही है। वहीं Janhvi Kapoor के किरदार की तुलना आलिया भट्ट के किरदार से की जाने लगी है।

जब से वरुण धवन हैं और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ऐलान किया गया है, तब से फैंस का फिल्म को लेकर उत्साह सातवें आसमान पर है। इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से वेट कर रहे हैं। अब आखिरकार निर्माताओं ने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का धमाकेदार टीजर जारी कर फैंस को खुश कर दिया है। इसमें कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त तड़का लगा है। दर्शकों को वरुण और जाह्नवी की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही हैं।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से होने वाला है। शशांक खेतान ने इस फिल्म के निर्देशित किया है, जिन्हें 'धड़क', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों की कमान संभाली थी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल ​और रोहित सराफ भी लीड रोल निभा रहे हैं।

Param Sundari Movie Reviews: मोहब्बत की वो कहानी जो सीधा दिल को छूती है, जानें फिल्म पैसा वसूल या फिजूल?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।