Get App

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser:  रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा..., वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म की टीजर हुआ रिलीज

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Aug 29, 2025 पर 12:35 PM
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser:  रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा..., वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म की टीजर हुआ रिलीज
रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहा है...

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म वरुण धवन- जान्हवी कपूर स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी के टीजर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों को इस टीजर में वरुण धवन की कॉमेडी और जान्हवी कपूर का ग्लैमरस अंदाज फिर से देखने को मिलने वाला है।

फिल्म का टीजर कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है। टीजर की शुरुआत वरुण धवन से होती है, जो बाहुबली के गैटप में दिखते हैं. वह अपने दोस्त से पूछते हैं लग रहा हूं न एक दम बाहुबली....। इस पर उनका दोस्त कहता है कि वह रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहे हैं। फिल्म एक बार फिर से वरुण सनी बनकर कॉमेडी करते दिखने वाले हैं। वहीं जान्हवी कपूर छोटे शहर की लड़की। इस मूवी में रोहित सराफ, सान्य मल्होत्रा जैसे कई दिग्गज सितारे दिखेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

फिल्म का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस टीजर को देख अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इसे मूवी की पूरी कास्ट ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं फैंस को वरुण धवन को इस अवतार में बद्रीनाथ की दुल्हनिया वाली वाइब आ रही है। वहीं Janhvi Kapoor के किरदार की तुलना आलिया भट्ट के किरदार से की जाने लगी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें