वरुण धवन अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सनी देओल भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज गाना रिलीज हो गया है। रिलीज के बाद से ही ये गाना काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले वरुण ने अपने एक्स अकाउंट पर #VarunSays सेशन रखा, जहां उन्होंने फैंस से सीधे बातचीत की और फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।
