Chhaava OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'छावा', जानें कब और कहां होगी रिलीज?

Chhaava OTT Release: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों में शानदार कमाई के बाद अब इस फिल्म के ओटीटी रिलीज पर बड़ी जानकारी सामने आई है। छावा' फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 5:18 PM
Chhaava OTT Release: आमतौर पर फिल्में थिएटर में 60 दिन चलने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती हैं

Chhaava OTT Release: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आपने अब तक विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' नहीं देखी है तो अब आप इसको घर पर आराम से ऑनलाइन देख सकेंगे।

साल की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'छावा' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि नेटफ्लिक्स और फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

कब रिलीज होगी फिल्म


आमतौर पर फिल्में थिएटर में 60 दिन चलने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा सकती है। इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'छावा' फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है और इसे दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी बन गई है।

कितना है फिल्म का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘छावा’ अब ₹600 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है। फिल्म ने अपने 51वें दिन तक भारत में ₹597.16 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹801.35 करोड़ का बिजनेस किया। इसमें से ₹91 करोड़ विदेशों से और ₹710.35 करोड़ भारत में कमाए गए।

फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है तो वहीं रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई के रोल में नजर आईं और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल निभाया हैं।

Indian Idol 15 Winner: मानषी घोष ने जीता ‘इंडियन आइडल 15’ का खिताब, मिला 25 लाख का इनाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।