Vicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्की कौशल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और सेलिब्रिटीज से खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्टर विक्की कौशल बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं। साल 2015 में फिल्मों में कदम रखने वाले विक्की ने अपने अभिनय से बहुत कम समय में खास पहचान बना ली। विक्की कौशल ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सरदार उधम’ और 'छावा' जैसी कई फिल्में शामिल है।
इन फिल्मों को दर्शकों से काफी प्यार मिला। विक्की कौशल के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी कौन-कौन सी फिल्मों में नजर आने वाले है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आएंगे। पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म अब मार्च 2026 में थिएटर्स में रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक कहानी है और दर्शक इस खास तिकड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साईटेड हैं।
डायरेक्टर अमर कौशिक नई फिल्म 'महावतार' में विक्की कौशल भगवान परशुराम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। पिछले साल मेकर्स ने इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है और इसे 2026 के क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। 'महावतार' को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं और उन्होंने इसे मैडॉक फिल्म्स का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।
विक्की कौशल जल्द ही करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगे। यह एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित पारिवारिक ड्रामा है, जिसकी शूटिंग पहले शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी और इसमें विक्की का किरदार काफी अहम होगा।
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'एक जादूगर' में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले फिल्म के मेकर्स ने इसका पोस्टर शेयर किया था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पोस्टर देखकर फैन्स फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।