Get App

VD14: रिपब्लिक डे पर विजय देवरकोंडा- रश्मिका मंदाना की फिल्म का टाइटल होगा रिवील, मेकर्स ने किया ऐलान

VD14: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर VD14 के मेकर्स ने फिल्म का टाइटल रिपब्लिक डे पर रिलीज़ करने का ऐलान किया है। फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 5:49 PM
VD14: रिपब्लिक डे पर विजय देवरकोंडा- रश्मिका मंदाना की फिल्म का टाइटल होगा रिवील, मेकर्स ने किया ऐलान
रिपब्लिक डे पर विजय देवरकोंडा- रश्मिका मंदाना की फिल्म का टाइटल होगा रिवील

VD14: विजय देवरकोंडा आज के दौर के सबसे टैलेंटेड और गुड-लुकिंग सितारों में से एक हैं। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, एक्टिंग और अलग ही ऑरा ने उन्हें देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग दिलाई है। वह जिस भी फिल्म का हिस्सा होते हैं, उसका लेवल अपने आप ऊपर चला जाता है। कई सराही गई फिल्मों के बाद अब विजय अपनी अगली बड़ी फिल्म VD14 के लिए तैयार हैं।

इस फिल्म को राहुल सांक्रित्यन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे पुष्पा के मेकर्स माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैन्स को इसके अपडेट्स का बेसब्री से इंतज़ार है और एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है।

एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्टर शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। पोस्टर में ऊपर से दिखता सीन है, जहां कई लोग सूनी और बंजर ज़मीन पर चलते नज़र आ रहे हैं, जो एक रहस्यमय और डरावना माहौल बनाता है। पोस्टर पर लिखा है, “द लेजेंड ऑफ द कर्स्ड लैंड का नाम 26 जनवरी 2026 को बताया जाएगा।”, जिससे साफ संकेत मिलता है कि रिपब्लिक डे पर फिल्म के टाइटल का बड़ा खुलासा होने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें