साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा जोड़ों में शुमार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार शादी के बंधन में बंधकर फैंस के सपनों को साकार कर दिया। 26 फरवरी को उदयपुर के शानदार ITC मेमेंटोज रिजॉर्ट में हुई इस शाही शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। विजय ने अपनी पत्नी संग 11 खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो महज कुछ घंटों में 40.7 मिलियन लाइक्स हासिल कर रिकॉर्ड बना चुकी हैं। यह आंकड़ा कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट जैसे सितारों की शादी की पोस्ट्स को भी पीछे छोड़ गया है।
