बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार विजय वर्मा एक बार फिर पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज 'मटका किंग' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। यह सीरीज 1960 के दशक की मुंबई (तब बॉम्बे) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ सत्ता, पैसा और किस्मत का खेल एक साथ चलता है।
