Get App

Vikrant Massey: रामायण में विक्रांत मैसी ने रिप्लेसमेंट पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर

Vikrant Massey: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन हाल ही में एक नई अफवाह ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी क्या वाकई राघव जुयाल ने विक्रांत मैसी को रिप्लेस कर दिया है?

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 5:17 PM
Vikrant Massey: रामायण में विक्रांत मैसी ने रिप्लेसमेंट पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर

बॉलीवुड में नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' को लेकर कास्टिंग की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में खबरें चलीं कि डांसर-एक्टर राघव जुअल ने '12वीं फेल' स्टार विक्रांत मैसी को मेघनाद के रोल से हटा दिया है। लेकिन विक्रांत ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग का आरोप लगाया।

अफवाहों का दौर कैसे शुरू हुआ

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट से हंगामा मचा जब कहा गया कि राघव जुअल रावण के बड़े बेटे इंद्रजीत (मेघनाद) की भूमिका निभाएंगे। दावा था कि पहले विक्रांत इस रोल के लिए फाइनल थे, लेकिन बातचीत आगे न बढ़ने पर राघव को चुना गया। फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज हो सकता है, जिसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण हैं। काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूरपनखा के रोल में हैं। ये खबरें फैलते ही फैंस दो गुटों में बंट गए—कुछ राघव के स्लो-मोशन डांस स्टाइल की तारीफ कर रहे, तो कुछ विक्रांत के अब तक के दमदार अभिनय को मिस कर रहे।

विक्रांत की स्पष्ट प्रतिक्रिया

7 फरवरी को विक्रांत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की: "ओके, इन सब बातों पर विराम लगाते हुए... मैं इस फिल्म का कभी हिस्सा नहीं था। न हूं, न कभी था। जिम्मेदार मीडिया से ऐसी गैरजिम्मेदाराना खबर चौंकाने वाली है।" उन्होंने टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे थिएटर जाकर फिल्म जरूर देखेंगे। हालांकि, पोस्ट को जल्द ही डिलीट कर दिया गया। विक्रांत का ये स्टैंड साफ करता है कि वे कभी कास्टिंग में नहीं थे, बल्कि अफवाहें ही हवा में तैर रही थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें