Vinod Khanna: दिग्गज अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना का 2017 में ब्लैडर के कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया था। अब उनकी दूसरी पत्नी कविता खन्ना ने उनके कैंसर के सफर से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि धूम्रपान की अत्यधिक आदत के कारण उन्हें सबसे पहले 2001 में लंग्स के कैंसर का पता चला था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ब्लैडर के कैंसर का पता चलने के बाद उन्हें शराब छोड़ने की सख्त सलाह दी गई थी।
