Get App

Anushka-Virat Praises Dhurandhar: 'धुरंधर 2' के मुरीद हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, फिल्म को बताया 'भारतीय सिनेमा का बेजोड़ अनुभव'

Anushka-Virat Praises Dhurandhar: रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने भारत में ₹1,000 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है, जिसे विराट कोहली ने एक बेजोड़ सिनेमाई अनुभव और अनुष्का शर्मा ने बेहद रोमांचक बताया है। विराट ने खासतौर पर रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 9:15 AM
Anushka-Virat Praises Dhurandhar: 'धुरंधर 2' के मुरीद हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, फिल्म को बताया 'भारतीय सिनेमा का बेजोड़ अनुभव'

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है 'धुरंधर : द रिवेंज'। रणवीर सिंह स्टारर इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने न केवल कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, बल्कि अब इसे देश की सबसे चर्चित हस्तियों का भी साथ मिल गया है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में यह फिल्म देखी और इसकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

विराट कोहली हुए फिल्म के दीवाने

फिल्म देखने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए इसे एक जादुई अनुभव बताया। विराट ने कहा कि उन्होंने आज तक भारत में ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। उन्होंने लिखा, "इस फिल्म ने हर तरह की भावना को सतह पर ला दिया। लगभग 4 घंटे की फिल्म होने के बावजूद मैं एक पल के लिए भी अपनी पलकें नहीं झपका सका।"

विराट ने खासतौर पर निर्देशक आदित्य धर की दूरदर्शिता और रणवीर सिंह के अभिनय की सराहना की। उन्होंने रणवीर के लिए कहा, "इस फिल्म के बाद आपने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है, आपका प्रदर्शन लाजवाब था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें